सच्चा रामराज्य कब आएगा ?
क्या कभी मंदिर में अनुसूचित
विद्वान पुजारी आएगा ?
या उच्च जाति का ही हक माना जाएगा।
मंदिर में पुजारी कैसे रखा जाएगा ?
क्या कोई हमें समझाएगा ?
अनुसूचित शास्त्र पाठ कराएगा।
पूजा और तर्पण भी करवाएगा।
हर जगह पूजा जाएगा।
अपनी विद्वत्ता और कर्म से
अपना स्थान बनाएगा ।
हर कोई
अपनी शिक्षा और क्षमता से
कोई भी काम पाएगा।
दोस्तो तब जाकर भारत
धर्मनिरपेक्ष बन पाएगा।
ऐसा दिन कब आएगा ?
यह तो समय बताएगा।
अनुसूचित विद्वान मंदिर में
पुजारी बन जाएगा।
जब कुल, जाति, धर्म,
केवल घर के अंदर रखा जाएगा।
तभी भारत में
सच्चा राम राज्य आएगा।
केवट सखा और शबरी को
मां का सम्मान दिया जाएगा।
या फिर हिंदू
अपना धर्म बदलता जाएगा।
घुट घुट कर जीता जाएगा।
बौद्ध बन जाएगा
मुसलमान हो जाएगा
सिख भी बन जाएगा
ईसाई भी हो जाएगा।
जब हर कोई समान सम्मान पाएगा।
तभी हिन्दू पलायन रुक पाएगा।
मेरा काव्य मुझे
कबीरदास की चरण रज बनाएगा।
क्या जातिविहीन, धर्म से परे, पंथ विहीन
क्षमता मुखी समाज आएगा ?
जब आएगा , रामराज्य हो जाएगा।
देवेंद्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 29 जून 2025,©
रेटिंग 9.8/10
प्रेरणा स्रोत: मुकुट मणि यादव, एक कथावाचक के साथ हुई 21-22 जून 2025 को घटित घटना और समाज में व्याप्त विसंगतियों छुआ छूत, जातिवाद और हिंदू पलायन की खबरों से प्रेरित है।