#H470
हर सीन में संसार ( Every Scene having Life)
गीत है, संगीत है।
एक मीत है।
एक मन मीत है।
और एक मीत है।
इसको भी आस है।
प्यार है, वियोग है।
बहुत बड़ा संयोग है।
शादी एक प्रयोग है।
भाई है, बहन है।
यार है, यारों का यार है।
सहेली है, जाती अकेली है।
उसकी भी सहेली है।
मिलती वो अकेली है।
हमजोली है, मुंहबोली है।
नजरें बड़ी कटारी हैं।
मन में लड़ने की तैयारी है।
मां है, पिता है, पुत्र है।
पिता की फटकार है।
मां का प्यार है।
प्यार अपरंपार है।
हंसी है, आंसू हैं।
जन्म है, मृत्यु है।
सुख है, दुख है।
नरक है, स्वर्ग लोक है।
भगवान है। मोक्ष है
यहां तो भूलोक है।
भूख है, प्यास है।
सपने हैं, उम्मीद है।
झूठ है, सच्चाई है।
दुश्मन है, मुखिया है।
साहूकार है, व्यापार है।
और अवैध व्यापार है।
यही तो संसार है।
रुपयों की दरकार है।
मान है, सम्मान है।
अपमान है, तिरस्कार है।
कद्रदान है, मेहमान है।
भूत है, प्रेत है, शैतान है।
अनचाहा मेहमान है।
पैसे का अभिमान है।
धोखा है। मिलन है।
और जुदाई है।
हादसा है। कत्ल है।
चोरी है। षड्यंत्र है
डाका है। धमकी है।
नेता है, चुनाव है।
भ्रष्टाचार है।
देश है । दुश्मन देश है।
सीमा पर ललकार है।
स्वदेश है, परदेस है।
परदेस में भी देश है।
बंदूक है, गोली है,
बरछी और कटारी है।
बम गोले से यारी है।
भोली जनता हमारी है।
सृजन है । विनाश है।
आश्चर्य है। अनोखा है।
कल्पना है। अकल्पनीय है।
फेंटेसी है। हकीकत है।
राजा है। रंक है।
प्रजा है। प्रतिज्ञा है।
प्रतिशोध है। बलिदान है।
अभिमान है। अज्ञान है।
कमजोर है। ताकतवर है।
कामचोर है। कर्मठ है।
वफादार है, गद्दार है।
शुक्रवार का रहता इंतजार है।
ऐसा ही संसार है।
यही तो फिल्मों का संसार है।
जीवन हर सीन में साकार है।
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 10 जुलाई 2025,©
रेटिंग 9.3/10
#H475 7 मासूम (7 Innocents)
#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...
-
#H054 नया सवेरा (New Dawn) विदाई को अन्त न समझो। यह तो एक नया सवेरा है। जो जोड़ा है, अब तक तुमने, उसमें नया और कुछ जुड़ जाना है। सीख...
-
#H022 गुरु मार्ग (Teachings) समाज में रहे भाईचारा, एकता,सच्चा धर्म, सेवा, मानवता है, मूल सिद्धांत तुम्हारा । धर्मिक सहिष्णुता और बढ़ाओ।...
-
#H115 तेरा कितना हुआ (Increment) "यह कविता वेतन वृद्धि और पदोन्नति की घोषणा के बाद कर्मचारियों में उत्पन्न मानवीय वातावरण को दर्शाती ...