Saturday, July 12, 2025

#H468 कार्बाइड (Carbide)

#H468
कार्बाइड (Carbide)

केला सब मन से खाते।
रसीले आम सभी को भाते ।
पपीता घर हम भी लाते।
डॉक्टर खाने में फल सुझाते।

फल खाकर हम इतराते।
स्वास्थ्य लाभ मिलने की
गलतफहमी पालते जाते।
और फल खाते जाते।

सेब, लीची, आंड़ू, नाशपाती,
बहुत चमकते हैं सब साथी।
चमक नहीं,यह कैमिकल्स हैं।
होते सेहत के विश्वासघाती।

खाने पर सिरदर्द, पेट दर्द,
उल्टी दस्त  कर सकते हैं।
गले और फेफड़ों में
जलन बढ़ा सकते हैं।
अस्पताल दिखा सकते हैं।
जब हम ऐसे फल खाते हैं।
लंबे समय तक सेवन से
कैंसर के लपेटे में आ सकते हैं।

फलों में कार्बाइड लगायी जाती है।
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।
ताज़ा फल अब कहां हैं मिलते?
बस कार्बाइड लगे ही फल पाते।

मुनाफाखोर, जनता के घर में
सरेआम जहर पहुंचाते।
सरकार को मूकदर्शक ही पाते।
लोग जहरीले फल खाते जाते।

चाहे हो तौरई, बैंगन, लौकी...
सब में पेस्टीसाइड लगते।
ऐसे फल और सब्जी खाते।
जो ज्यादा गहरे रंग में होते।
उसमें ज्यादा कैमिकल लगते।

चमकीले फल न लेना।
एक रंग के फल न लेना।
मिले जुले रंग वाले ही लेना।
ज्यादा ठोस और मुलायम न लेना।
खुद की सेहत बचा लेना।
जब फल सब्जी ऐसे लेना।

अब हम सबको जागना होगा।
सरकार को नींद से जगाना होगा।
जहर से फलों को बचाना होगा।
बच्चों का भविष्य  बचाना होगा।
छत पर सब्जियां उगाना होगा।
किचन गार्डन बनाना होगा।
ऑर्गेनिक की तरफ जाना होगा।

देवेंद्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 6 जुलाई 2025,©
रेटिंग 9.9/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...