Wednesday, April 9, 2025

#H426 मां की छाया (Shadow of Mother)

#H426
मां की छाया (Shadow of Mother)

बच्चों के लिए
मॉं सुपरमैन होती है।
हर समस्या का समाधान होती है।

दर्द हो तो माॅं जबान पर आती है।
चोट लगने पर
डर लगे तो मां जबान पर आती है।

कुछ न मिले घर में
तो मां ज़बान पर आती है।
स्कूल का होमवर्क पूरा न हो।
स्कूल को तैयार न हो
सुबह जल्दी उठना हो।
नास्ते में कुछ अलग चाहिए ।
मां जबान पर होती है।

गलती करने पर दण्ड भी देती है।
शिक्षा ऐसी देती है।
जो किस्मत बदल देती है।

मां रूठ जाए
तो भी मां जबान पर होती है।
हठ करे
तब भी मां जबान पर होती है।

शरारत पर दौड़ाती है।
लड़कर भी खुशी पाती है।
मां यशोदा बन जाती है।

जिनकी मां साथ होती है,
किस्मत वाले होते है।
हल न होने पर भी
मां ढांढस बंधाती है।

तेरी गलती पर भी
औरों को दोष देती है।
यह कहकर
तुझे चुपाती है।

तेरी खुशी में
अपनी खुशी देखती है।
निःस्वार्थ तो मां ही होती है।
मां ही ऐसी होती है।

मां पन्ना धाय भी होती है।
अपना सबकुछ खोकर
तुझको जीवन देती है।
मां टेरेसा भी होती है।
जीवन औरों के नाम कर देती है।

बच्चे बड़े होने पर ख्याल न रखें।
तो मां खून आंसू रोती है।
कुछ मांओं की ऐसी किस्मत होती है।
मां रात में दर्द से जगती है।
औलाद मस्त होकर सोती है।
फिर भी मां साथ देती है।
मां ऐसी ही होती है।

पता नहीं किस्से सीखते बच्चे
बड़े होकर ऐसे हो जाते हैं।
जिसने सदा रखा, कलेजे से लगा कर।
वो बेगाने हो जाते हैं।

मां का सम्मान करो।
शिक्षाओं का कुछ मान रखो।
जीते जी मां ध्यान रखो।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 09 अप्रैल 2025,©
रेटिंग 9.8/10


#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...