#H379
आकाशवाणी (All India Radio)
ट्रांजिस्टर की याद आए
लोगों को कान लगाकर
पहले हम सुनता पाए ।
चाहे पैदल चलता जाए ।
या साइकिल पर जाए ।
ट्रांजिस्टर बजाता जाए ।
शादियों में ट्रांजिस्टर देना।
एक समय शान समझा जाए।
पूरे परिवार मनोरंजन कराए
ज्ञान बढ़ाए, संस्कार फैलाए।
खेती किसानी भी सिखलाए।
स्वास्थ्य पर हर रोज बताए।
योग पर भी सबका ज्ञान बढ़ाए।
रोड जाम के बारे में बतलाए।
क्रिकेट मैच का भी हाल सुनाए।
फिल्मी गाने हमें सुनाए।
भजन सुबह शाम दोहराए।
हर घंटे समाचार हम तक पहुंचाए।
"युगवाणी" युवाओं को भाए।
"स्पोर्ट्स स्कैन" खेलों पर बतलाए।
"रोजगार समाचार"
रोजगार के अवसरों से मिलाए।
शिक्षा पर बहुत से कार्यक्रम लाए।
भाषाओं का प्रचार कराए।
कई विश्वविद्यालय तो
अपने रेडियो भी चलाए।
"छाया गीत" हमें सुलाए।
सैनिक भाईयों के लिए
हर रोज "जयमाला" कार्यक्रम आए।
हमें बहुत मन भाए।
कई बार भावुक कर जाए।
"भूले बिसरे" गीत
दिल को अंदर तक छू जाए।
रामचरितमानस का पाठ
राम के बारे में रोज बताए।
जब से एफ एम रेडिओ आए।
आवाज और अधिक साफ सुनाए।
इंटरनेट रेडियो तो
दुनिया के हर कोने में सुना जाए।
संकट में सूचना सबको पहुंचाए।
भूकंप, मौसम पर
सबको जानकारी मिल जाए।
"मार्केट मंत्रा"
निवेश की बारिकियां सिखाए।
आर्थिक जगत की हर बात बताए।
"सखी सहेली"
महिलाओं को सजग बनाए।
"परिक्रमा" हमें दुनिया से मिलाए।
"मन की बात" अब कोई न भूल पाए।
हर महीने प्रधानमंत्री
देश की कुछ नई बात बताए।
अच्छा करने की आस जगाए।
सबसे अच्छी बात रेडियो की
दूर दराज में भी पाया जाए।
काम करने से न रुकवाए।
सुनने वाला अपना काम करता जाए।
एफ एम गोल्ड, विविध भारती
हम वर्षों से सुनते आए।
अब तो रेडियो मोबाइल
और टीवी पर मिल जाए।
रेडियो दिवस की सूचना
हम रेडियो पर पाए।
दिल से फिर यह कविता बनाए।
देवेंद्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 13 फरवरी 2025,©
रेटिंग 9.7/10