Sunday, January 12, 2025

#H350 पैदल (Pedestrian)

#H350
पैदल (Pedestrian)

दौड़ने वाले अक्सर गिर जाते हैं।
घुटनों के बल चलने वाले,
उठकर फिर चल जाते हैं।

सबसे पहले बच्चे,
घुटनों के बल चलते हैं।
फिर पैरों से चलने लगते हैं।
इधर-उधर भागा करते हैं।
माॅं को थका दिया करते हैं।
पकड़ ना आने‌ पर,
खिलखिला दिया करते हैं।
माॅं यशोदा, कान्हा की
अठखेलियों की याद दिलाते हैं।

पैरों पर जब चलते हैं
पैदल कहलाते हैं
कभी-कभी पैदल भी
सड़क दुघर्टना में मर जाते हैं।
पैदल चलने वालों से भी
सड़क सुरक्षा अपनाने की
हम उम्मीद लगाते हैं।

जब तेज चलने लगते हैं
जॉगिंग करते जाते हैं
और तेज चले तो
वो दौड़ना कहलाते हैं।

छोटी दूरी की दौड़ लगाते हैं।
लम्बी दौड़ भी लगाते हैं।
मैराथन में भाग लेते हैं।

बहुत से लोग पैदल चलते चलते
कई देश घूम आते हैं।

थकने वाले, रुकने वाले,
अक्सर बहाने खूब बनाते हैं
हार का कारण भी
किसी और को बताते हैं

जो जितना चलते हैं
वो उतना जीवन जीते है।
रोज चलने वाले
स्वस्थ बहुत रहते हैं।
फुर्तीला बन जाते हैं।
सुबह में पैदल चलन को
सबसे अच्छा बतलाते हैं।

ऐसे ही,
जीवन पथ पर चलते चलते ।
जब थक जाते हैं ।
वह रुक जाते हैं।
जो बिना रुके चलते जाते हैं ।
लक्ष्य पा जाते हैं।
मिशाल बन जाते हैं।

जब कोई करे,
बेसिर पैर की बातें।
वो दिमाग से पैदल कहलाते हैं।
अक्सर लोगों खटक जाते हैं।

बिना चले, पैदल दुनिया में कोई ,
दुनिया लुत्फ नहीं उठा पाते हैं।
पैदल न चल पाने वाले ही,
चलने का असली महत्व बताते हैं।
जीवन में न रुकने वाले ही
जीवन सफल बनाते है।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 12 जनवरी 2025,©
रेटिंग 9/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...