Friday, December 27, 2024

#H337 मौन सुधारक (Silent Reformer)

#H337
मौन सुधारक (Silent Reformer)

"मौन" आज याद आए।

बंटवारे से निकल कर
श्रेष्ठ अर्थशास्त्री बने।
रिजर्व बैंक गवर्नर बने।
देश में कई सुधार किए।

उदारीकरण कर वो छाए।
देश को आर्थिक मंदी से बचाए।

लाइसेंस राज समाप्त किए।
देश में विकास गति दिए।

मनमोहन "मौन" रहकर भी
हमें बहुत कुछ सिखाए ।

गरीबों को मनरेगा बनाए।
रोजगार का भरोसा जगाए।

आम जन को "सूचना का
अधिकार" प्रदान किए।
जनता के हाथों मजबूती दिए।

बेदाग दो टर्म प्रधानमंत्री के
खामोशी से पूरे किए।

आज हम मौन को याद किए।

फूड सिक्योरिटी एक्ट दिए।
अनाज की सुरक्षा का इंतजाम किए।

असैनिक परमाणु समझौता किए।
देश की उर्जा हितों को संवार दिए।

देश से पद्मविभूषण प्राप्त किए।
श्रेष्ठ वित्तमंत्री का खिताब हासिल किए।
दुनिया में पहचान बना गए।

डाक्टर साहब कल
दुनिया से चले गए।
खामोशी रहकर
सुधार करना सिखा गए।
एक आदर्श बना गए।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 27 दिसंबर 2024,©
रेटिंग 9.5/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...