Thursday, December 26, 2024

#H336 कंधे (Shoulders)

#H336
कंधे (Shoulders)

बच्चा जब मेला घूमने जाए।
तब थक कर।
बाप के कंधों पर चढ़ जाए।
यह सोच मुझे ,
बचपन की याद दिलाए।

कंधों पर हर बच्चा ,
अपना स्कूल बैग उठाए।
सैनिक देश की रक्षा में ,
कंधों पर बंदूक उठाए।

कंधों पर बोझा ढोया जाए।
ऊॅंचे कंधे ताकत  बतलाए।
झुके कंधे कमजोरी जताए।
जिम्मेदारी भी कंधे झुकाए।

जीवन की अंतिम यात्रा भी
चार कंधों पर ही जाए।
अंत समय में ओरों के
कंधे ही काम आए।

कंधों से जब कंधा मिल जाए।
हर मुश्किल को दूर भगाए।
धूर्त सदा दूसरे का कंधा ढूंढे,
जिस पर रखकर बंदूक चलाए।
मासूमों पर इल्जाम लगाए।
खुद बचकर निकल जाए।

ऐसे साथियों से भगवान बचाए।
कंधे घर का पूरा भार उठाए।
मान न मिले घर में
तो खुद व खुद कंधे झुक जाएं।

देश की प्रगति की जिम्मेदारी
युवाओं के कंधों पर ही आए।
जो देश को आगे ले जाए।
मजबूत कंधों से दुनिया चल पाए।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 26 दिसंबर 2024,©
रेटिंग 9.5/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...