Wednesday, December 11, 2024

#H323 सर्दी में हम क्या सब्जी खाएं (what vegetables should we eat in winter)

#H323
सर्दी में हम क्या सब्जी खाएं (what vegetables should we eat in winter)

आलू मटर बनाएं
या फिर आलू गाजर मटर खाएं

पालक का साग बनाएं
या फिर सरसों का साग खाएं
साथ में मक्के की रोटी बनवाएं
गुड़ की एक डली भी चटकर जाएं।

आलू बींस बनाएं
या पालक पनीर खाएं
आलू मेथी की सब्जी बनवाएं
या फिर पका हुआ ही पेठा खाएं
साथ में पूरी भी बनवाएं।

आलू गोभी बनाएं
या  मिक्स वेज से काम चलाएं।
बथुआ लेकर आएं
पूड़ी या परांठा बनवाएं
सर्दी को‌ दूर भगाएं।

हरी सब्जियां जब थाली में आएं
तब चट कर जाएं।
कोई सब्जी रह गयी हो तो
हमें बताएं।
कविता को आगे बढ़वाएं।

मूली का सलाद लगाएं
गाजर, शलगम और चुकंदर से
सलाद की सुंदरता को और बढ़ाएं।
साथ में नींबू जरूर लगाएं।

खाने का हरी सब्जियों के सूप से
शुरुआत कराएं।
पालक सूप, ब्रोकली सूप,
मिक्स वेजिटेबल सूप,
मटर सूप, धनिया नींबू सूप
मैथी सूप,......को बनाएं।

सर्दी में सर्दी की ही सब्जियां खाएं।
अपनी सेहत को बनाएं।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 11 दिसंबर 2024,©
रेटिंग 9/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...