कागज (Paper)
चिठ्ठी संदेशा पहुंचाए
पुस्तक ज्ञान संजोए
जनमानस में ज्ञान बढ़ाए।
पाठक अन्दर से जगमग हो जाए।
कार्यपुस्तिका हिसाब रखे
समाचार पत्र खबरें लाए
सरकारी आदेश समझाए
प्रेमपत्र दिल की बात बताए
विवाह पत्रिका आयोजन बताए।
जन्मपत्री जीवन की चाल छुपाए ।
निमंत्रण पत्र मेहमान बुलाए।
शोकपत्र आंखों में आंसू लाए।
अभिलेखों में जानकारी रखी जाए।
सही ग़लत का फैसला कराए।
परीक्षा पत्र प्रशन बताए
प्रमाण पत्र साक्ष्य बन जाए
डिब्बा बन सामान संभाले
एक जगह से दूसरी तक जाए।
यह सब कागज से हो पाए।
पेड़ों को काट बनाया जाए
उपयोग जंगल कटवाए ।
पर्यावरण प्रभावित होता जाए
स्वच्छ हवा घटती जाए।
न बरती सावधानी तो
हाथ में कट लग जाए
आसानी से फट जाए
इसके फटने पर आवाज आए
नमी में गल जाए
जल्दी से जल जाए
राख बन हवा में उड़ जाए ।
खपत कम करने की
हर संभव कोशिश की जाए।
रिसाइक्लिंग ध्यान दिया जाए
तभी भविष्य के लिए
सांसों को बचाया जाए।
डिजिटल को बढ़ाया जाए
संदेश के लिए ई-मेल चैट अपनाएं
दस्तावेजों को डिजिटल बनाया जाए।
पासवर्ड से सुरक्षा और बढ़ाई जाए।
यह डिजिटल होता जाए।
पर भविष्य में भी समझौता
सदा कागज पर ही आए।
ताजे कागज की खुशबू
मन से न जाए।
कोरा कागज मन हर्षाए।
कोरे कागज पर लिखने की
अलग ही अनुभूति आए।
कागज की कश्ती, फिरकी,
हवाई जहाज भी याद आए।
जो हमें बचपन में ले जाए।
कागज की पतंग भूली न जाए।
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 08 दिसंबर 2024,©
रेटिंग 9/10
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 08 दिसंबर 2024,©
रेटिंग 9/10