Friday, November 8, 2024

#H291 ऐतिहासिक एक छोटी सी गलती (a small historical mistake)

#H291
ऐतिहासिक एक छोटी सी गलती (a small historical mistake)

एक छोटी सी गलती
क्या से क्या करवा सकती है।
एक छोटी सी गलती
निर्वासन करवा सकती है
युद्ध करवा सकती है।
अलगाव करा सकती है।
प्राण गंवाने का कारण हो सकती है।
एक छोटी सी गलती।

राम को वनवास करायी।
एक छोटी सी गलती।
वगैरह निश्चित किए
वरदान दिए दशरथ ने।
एक छोटी सी गलती।

सीता माता,
लक्ष्मण रेखा लांघ गयी
रावण के जाल में आ गयीं
एक छोटी सी गलती।

बलशाली का मान घटाती
सुग्रीव की बीवी का हरण
बाली की इज्जत ले गयी
एक छोटी सी गलती

रावण ने परस्त्री का हरण किया
भ्रात का अपमान किया।
लात मार कर दूर किया।
प्राण गए, मान गए, कुल ले गयी
एक छोटी सी गलती।

भीष्म लिए प्रतिज्ञा
आजीवन रहूंगा कुंवारा।
जो कारण बना अजन्मे ,
युवराज बनाने का वायदा
एक छोटी सी गलती ।

द्रोपदी की हंसी,
दुर्योधन के गिरने पर
महाभारत का कारण बनी।
एक छोटी सी गलती।

गुरु द्रोण ने एकलव्य का लिया अंगूठा।
गुरु को कलंकित कराती
एक छोटी सी गलती

गौरी को बार बार छोड़ना
पृथ्वीराज के हारने का कारण बनी
एक छोटी सी गलती।

धर्म के नाम पर अपना देश बांटा
पर समस्या ज्यों त्यों रही
हजारों ने जान गंवाई
बंटवारे से कुछ न दे पायी।
एक छोटी सी गलती।

परमाणु बम का परीक्षण
60 के दशक में न करना
आज तक यूएन एससी में
पक्की सीट न मिल पायी
एक छोटी सी गलती।

आरक्षण का जारी रखना
जाति का आधार बनाकर चलना
समाज से कौशल को विसराई।
एक छोटी सी गलती।

सभी को जग में खूब रूलाई
बड़ा नुक़सान कराई।
प्रगति में बार बार रुकावट लायी।
एक छोटी सी गलती।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 06 नवम्बर 2024,©
रेटिंग 9/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...