#253
वो दिन कब आयेगा (When will that day come)
"कविता में देश को विकसित बनने के लिए युवाओं से की जाने वाली अपेक्षाओं के बारे में बताया गया है । "
जब तक जन जन न जागेगा
तब तक देश न आगे जायेगा।
समस्याओं को अपनी मानेगा।
तब ही देश आगे जायेगा।
समस्याओं को जड़ से मिटाऐगा।
गलती नहीं दौहराऐगा।
खुद समस्या नहीं बन जायेगा
तब देश विकसित हो पाऐगा।
युवा ही देश को आगे ले जायेगा।
अपने स्तर पर, हर किसी के द्वारा
अपना सहयोग दिया जायेगा।
कौशल को विकसित करेगा ।
गुणवत्ता को उच्च बनाऐगा।
तब ही देश आगे जायेगा।
अपनी उत्पादकता को बढ़ाता जायेगा।
कोई भी युवा खाली नहीं रह जायेगा
काम करेगा या औरों को काम को देगा।
तब ही देश आगे जायेगा।
समय का महत्व समझ जायेगा।
खुद के खर्चे घटायेगा।
और अपना निवेश बढ़ाऐगा।
स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण से समझौता
बिलकुल नहीं किया जायेगा।
तब ही देश आगे जायेगा।
युवाओं में अनुशासन आ जाऐगा।
खुद की आय बढ़ाऐगा।
देश की जीडीपी बढ़ वाऐगा।
देश की आय बढ़ वाऐगा।
तब ही सच्चा देशभक्त बन पाऐगा।
तब ही देश आगे जायेगा।
वो दिन जब आयेगा
देश विकसित हो जाऐगा।
नासमझ पूछ रहा है
यह दिन कब आयेगा।
जब देश विकसित हो जाऐगा।
कोई वंचित नहीं रह जायेगा।
लौटकर पैसा वापस ,
जनता के पास आयेगा।
सड़क, बिजली, पानी,
अनाज, घर देने का नारा,
चुनाव से बाहर हो जाऐगा।
हर कोई खुशहाल हो जाऐगा।
वो दिन कब आयेगा।
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 14 सितम्बर 2024,©
रेटिंग 9.6/10