#H251
सुरक्षा को जियोगे तो... ( Live Safety in life)
"कविता में विश्वकर्मा दिवस पर सुरक्षा को जीने का महत्व बताया गया है। "
सुरक्षा को जियोगे, तो जिंदा रहोगे।
रोज अपनों से मिलोगे, जिंदगी खुलकर जिओग।
तभी दोस्तों संग पिओगे, मस्ती करोगे।
वरना अपनों को, दुनिया में बेसहारा छोड़ जाओगे।
जल्दी ईश्वर ही से मिलोगे।
अफ़सोस भी न कर सकोगे।
सुरक्षा को जियोगे, तो जिंदा रहोगे।
सुरक्षा को जियोगे, तो सलामत रहोगे।
सही से जिंदगी जिओगे।
वरना मजबूर होके जिओगे।
गलती पर पछताते करते रहोगे।
अपनों के लिए कुछ न कर सकोगे।
सुरक्षा को जियोगे, तो जिंदा रहोगे।
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 17 सितम्बर 2024,©
रेटिंग 9.4/10