Friday, September 6, 2024

#H240 महान भारतीय कवि (Great Indian Poets)

#H240

महान भारतीय कवि (Great Indian Poets)


"कविता में भारतीय कवियों को श्रद्धांजलि देने की एक कोशिश की गयी है। "

बाल्मीकी रचे "रामायण"
जनमानस को  एक दिशा दिऐ।
वेद व्यास रचे "महाभारत"
धर्म के साथ रहो, यह ज्ञान दिऐ।

कालिदास रचे "शाकुन्तलम"
प्रेम को नये रूप दिऐ।
रैदास रचे "प्रभु जी तुम चंदन हम पानी"
भक्ति के नये रुप दिये।

चन्द्रवरदायी रचे "पृथ्वीराजरासो"
वीररस को अनूठी आवाज दिऐ।

कबीर बोल बने "बीजक"।
सामाजिक बुराईयों पर
कुठाराघात किये।

तुलसी रचे "रामचरितमानस"
जनमानस को जीवन का आदर्श दिऐ।

सूरदास दिये "सूरसागर",
प्रेम का सागर प्रदान किऐ।
मीरा बाई रची "गोबिंद टीका",
कान्हा भक्ति के अनूठे रुप दिये।
रसखान रचे "सुजान - रसखान"
कृष्ण भक्ति को नये आयाम दिऐ।
रहीम लिखे "रहीम - सतसई"
भक्ति रस के नये रुप दिये।

जयशंकर रचे "कामायनी"
जीवन दर्शन के अलग रुप दिऐ।
रामधारी सिंह दिनकर रचे "रश्मिरथी"
कर्म को कुल से उंचा स्थान दिऐ।

भारतेन्दु हरिश्चंद्र लिखे "प्रेम-मालिका"
प्रेम के नये रुप दिऐ।
महादेवी वर्मा रची "सांध्यगीत"
दर्शन के अलग रुप दिऐ।

नासमझ सबको प्रणाम किऐ
जिन्होंने समय समय
पर जनमानस को ज्ञान दिये।
नाम नहीं है जिनका इसमें
उनको भी मेरा प्रणाम मिले।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"

दिनांक 06 सितम्बर 2024,©

रेटिंग 9/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...