Thursday, September 5, 2024

#H239 प्रिय शिक्षक (Beloved Teachers)

#H239
प्रिय शिक्षक (Beloved Teachers)

शिक्षक से हम ज्ञान पाते ।
शिक्षा से दुनिया अच्छे से जान पाते।
बिन शिक्षा के अनपढ़ कहलाते।
शिक्षक ही भगवान से मिलवाते।

शिक्षक ही हमें पढ़ना, लिखना, गणना
और अपनी बात रखना सिखाते।
तर्क करना, शिक्षक सिखाते।
शिक्षक ही हमें अनुशासित बनाते।
सच जानने की क्षमता जगाते।
शिक्षक, हमें अच्छा इंसान बनाते।
शिक्षा से ही हम जीवन में सफल हो  पाते।
शिष्य सफल हो, तो शिक्षक खुश हो जाते।

शिक्षक दिवस पर हम शिक्षकों के
सम्मान में हाथ जोड़कर शीश झुकाते।
आप सभी स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें।
हम ईश्वर से ऐसी दुआ लगाते।
आपका आशीर्वाद बना रहे, हम पर
आप सब से ऐसी आश लगाते।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"

दिनांक 05 सितम्बर 2024,©

रेटिंग 8.5/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...