#H245
भिन्न (Fraction)
"कविता में भिन्न को छोटे बच्चों के लिए समझाया गया है "
बताओ बच्चों भिन्न क्या होती है ?
जिसको पता है हाथ उठाऐ।
यहाँ भिन्न (Fraction) भी भिन्न (Different) से अलग होती है।
आओ समझें भिन्न क्या होती है ?
एक गोला बनाओ, इसको गोला कहते हैं।
इसको एक बटा एक (1/1) भी कहते हैं।
गोला बनाओ, बीच से काटो।
दो भाग हो जाते हैं।
एक भाग को आधा और
दूजे को भी आधा कहते हैं।
इसको एक बटा दो (1/2) भी कहते हैं।
गोला बनाओ।
बराबर तीन भाग में काटो।
तीन भाग हो जाते हैं।
हर एक भाग को तिहाई कहते हैं।
इसको एक बटा तीन (1/3) भी कहते हैं।
गोला बनाओ, बीच से काटो।
दो भाग हो जाते हैं।
एक भाग को आधा और
दूजे को भी आधा कहते हैं।
फिर इसको बीच से काटो
फिर दूसरे को भी बीच से काटो
चार भाग मिल जाते हैं।
एक भाग को चौथाई कहते हैं
इसको एक बटा चार (1/4) भी कहते हैं।
इसको भिन्न कहते हैं।
एक "अंश (Numerator)" कहलाता है।
दूसरे को "हर (Denominator)" बताते हैं।
इसी तरह भिन्न को
आगे ले जाते हैं।
भागों की संख्या को "हर" बताते है
हिस्से को "अंश" कहलाते हैं।
"अंश" को ऊपर और
"हर" को नीचे लिखते हैं।
भिन्न से बिलकुल नहीं घबराते हैं।
जोड़ - घटा के लिए
"हर" एक जैसा बनाते हैं
फिर जोड़ या घटा कर जाते हैं।
सरल बनाकर परिणाम बताते हैं।
भिन्न से भिन्न को
गुणा करने के लिए
"अंश" से "अंश" गुणा करते हैं
"हर" को "हर" से गुणा करते हैं।
सरल बनाकर परिणाम बताते हैं।
भिन्न से भिन्न को
भाग करने के लिए
एक भिन्न को पलट देते हैं
यानि पहले के "अंश" में
दूजे के "हर" से
पहले के "हर" में
दूजे के अंश से
गुणा कर जाते हैं।
सरल कर परिणाम बताते हैं।
इसी तरह सवाल हल करते जाते हैं।
अंश जब हर से छोटा हो (3/5)
समान भिन्न बताते हैं।
अंश जब हर से बड़ा हो (7/3)
असम भिन्न बताते हैं।
जब पूर्णांक और भिन्न का मिश्रण हो (1, 1/3)
मिश्रित भिन्न बताते हैं।
भिन्न में पूर्णांक को सही बताते हैं।
जब अलग-अलग भिन्न होने के बावजूद
एक ही मूल्य बताती हो।
समतुल्य भिन्न बताते हैं। (1/3, 2/6)
जब भिन्न में अंश इकाई हो।
इकाई भिन्न बताते हैं। (1/3)
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 06 सितम्बर 2024,©
रेटिंग 9.5/10