#H230
कान्हा, हमरी नैया पार करो (Kanha, take our boat across life)
यशोदा के दुलारे।
सबके खेबन हारे।
कान्हा, मुझ पर मेहर करो।
हमरी नैया पार करो।
कान्हा, जग के दुलारे।
मैया देवकी को
जन्म लेकर धन्य किऐ।
मैया यशोदा को
बचपन में प्यार दिऐ।
हारे की लाज धरे।
ग्वालों, गोपियों को स्वर्ग दिऐ।
राधा संग रास रचे,
दुनिया को प्रेम का संदेश दिये।
यशोदा के दुलारे।
सबके खेबन हारे।
कान्हा हमारे।
कंस को मुक्त किऐ।
सुदामा को दो लोक दिऐ।
द्रोपदी की लाज रखे ।
हारे की लाज धरे।
अर्जुन का मान रखे।
गीता वचन दिऐ।
कितनों का उद्धार करे।
यशोदा के दुलारे।
सबके खेबन हारे।
कान्हा, नैया हमारी पार करो।
मोहन प्यारे। जग के दुलारे।
यशोदा के दुलारे।
सबके खेबन हारे।
भंवर में अटकी ,
कान्हा, मेरी नैया पार करो ।
मेरे बच्चों पर मेहर करो।
शक्ति, संपत्ति, सद्बुद्धि
प्रदान करो।
मुझ पर मेहर करो।
हम तो जग से हारे।
अब न कान्हा देर करो।
कान्हा, मुझको
जीवन में मुक्त करो।
कान्हा, हमरी नैया पार करो।
जग के दुलारे। कान्हा हमारे।
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 26 अगस्त 2024,©
रेटिंग 9/10