#H233
बर्ताव (Behaviour)
"कविता में लोगों द्वारा किये जाने व्यवहार को बताया गया है।"
कोई कैसे बर्ताव करेगा ?
यह उसका चरित्र बतलाऐगा।
हाथ जोड़कर खड़ा मिलेगा।
या अन्दर इंतजार करेगा।
या इंतजार करवाऐगा।
या देर हुई तो सूचित कर देगा।
और अपनी गलती पर माफ़ी मांगेगा।
आइए, बैठिऐ,
मुस्कान के साथ में बोलेगा
सम्मानित कर देगा।
आओ, बैठाओ
बराबर का भाव रखेगा।
हाँ, काम बताओ
सम्मान से वो तुम को दूर रखेगा।
आज वो तुम से मिल नहीं पायेगा
वो तेरी हैसियत तुझे दिखाऐगा।
कोई कैसे बर्ताव करेगा ?
यह उसका चरित्र बतलाऐगा।
कब आऐगी ?
छोटापन दिखलाती है।
आप कब आओगी ?
सम्मान तुम्हें मिल जायेगा।
आप कब आयेंगीं ?
यह तेरा आदर ही दर्शायेगा।
अभी तक क्यों नहीं आयी ?
गुस्से को दिखलाती है।
सामने वाले को दुख पहुँचेगा।
यह बोली ऐसा बतलाती है।
कोई कैसे बर्ताव करेगा
यह उसका चरित्र बतलाऐगा
कोई आप से कैसे बात करेगा ?
यह उसका चरित्र बतलाऐगा।
आप से "आप" कहेगा।
या नाम को लेकर बात करेगा।
या तुम कह के बात करेगा।
या तू से शुरुआत करेगा।
या इशारे करके बात करेगा।
कोई कैसे बर्ताव करेगा
यह उसका चरित्र बतलाऐगा
यह पहले तेरी हैसियत को मापेगा।
फिर उसके अनुसार बात करेगा।
तेरा स्वागत करेगा।
या गेट पर ही बात करेगा।
कोई कैसे बर्ताव करेगा ?
यह उसका चरित्र बतलाऐगा।
लोगों की हैसियत न मापो तुम,
सबका आदर करो।
खुद का आत्मसम्मान भी रखो।
तभी कोई तेरा मान करेगा।
सबके साथ एक जैसा बर्ताव करेगा।
तो वह चरित्र से मज़बूत बनेगा।
नासमझ भी तेरा सम्मान करेगा।
कोई कैसे बर्ताव करेगा ?
यह उसका चरित्र बतलाऐगा।
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 29 अगस्त 2024,©
रेटिंग 8/10