Monday, June 3, 2024

#H162 करेला (Bitterguard)

#H162

करेला (Bitterguard)

"कविता में करेले की प्रकृति और खाने के फायदे बताऐ गये हैं। "

करेले जो खाऐ
खाने से पहले घबराऐ
कड़वा न निकल जाऐ
ऐसा डर मन में जरूर बिठाऐ।

करेले का जूस पिऐ
शुगर और रक्तचाप को नीचे लाऐ
आखों की बीमारी में
भरपूर लाभ उठाऐ।
हर कोई करेले का जूस
पीने की हिम्मत न जुटाऐ

करेले की सब्जी
कई तरह से बनाई जाऐ
प्याज के साथ बनाओ
चने की दाल डाल बनाओ
भरमा करेले भी बन जाऐ
कड़वा न रह जाऐ
करेले का बीज न रह जाऐ
तो खाने वाला चटकर जाऐ

अगर करेला चढ़ा हुआ हो नीम पर
फिर कड़वापन और बढ़ जाऐ
ऐसी फितरत इंसान में भी पायी जाऐ
लाभ मिले तो कड़वा भी खाया जाऐ
कड़वा इंसान साथ में इसीलिए रखा जाऐ।
नासमझ भी यही बताऐ।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"

दिनांक : 30 मई 2024,©

रेटिंग 8/10


#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...