Saturday, March 30, 2024

#H101 अपना घर अपना होता है (Your home is your own)

#H101

अपना घर अपना होता है (Your home is your own)

अपने घर में आने से
मन में सुकून आ जाता है।
घरवाली को घर से
अपनापन जग जाता है।
घर सजाने में
मन बढ़ चढ़कर लग जाता है।
अपना घर अपना होता है।
घर बदलने का झंझट टल जाता है।

घरवाला तो बाहर रहता दिन भर
घर में आकर सो जाता है।
घरवाली का चेहरा
अपने घर में खिल जाता है।
अपना घर अपना होता है
यह चेहरे पर नजर आता है।

बच्चों का भी सीना
गर्व से चौड़ा हो जाता है।
घरवाली का मन
सखियों को दिखलाने में इतराता है।
अपना घर अपना होता है
सबका मन हर्षाता है।

फले फूले नया घर आपको
"नासमझ" बस यही फरमाता है।
मुहं मीठा होने की उम्मीद जाता है।


देवेन्द्र प्रताप 

दिनांक 30 मार्च 2024, ©

रेटिंग 9.5/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...