Thursday, March 28, 2024

#H099 आत्मविश्वास (Self-confidence)

#H099
आत्मविश्वास (Self-confidence)


तुम कुछ भी बन जाओ।
कितना भी पढ़ जाओ।
क्यों न अफसर ही बन जाओ।
चाहे नेता ही कहलाओगे।
पर कुछ हासिल न कर पाओगे।
अगर आत्मविश्वास खो जाओगे।
अधभर में फंसकर जाओगे।
फिर आगे कैसे जाओगे।

आत्मविश्वास का शिक्षा से,
कोई नहीं है सीधा नाता।
पढ़ा लिखा हो या हो अनपढ़।
आत्मविश्वास से लबरेज हो अगर,
तभी  आगे जाओगे।
कभी नहीं शर्माओगे।
हर मुश्किल से टकराओगे
खुद भी मंजिल पाओगे
औरों को भी,
आगे ले के जाओगे।
नहीं तो प्यारे पीछे रह जाओगे
फिर पछताने से,
कुछ हासिल नहीं कर पाओगे।

बच्चों को, प्रश्न पूछेने से न रोको।
नया करे तो उसको न टोको,
ऐसा कवि "नासमझ" कहे।
वरना वो खुद, अनुभव कैसे कर पाऐगा।
आत्मविश्वास को कैसे और बढ़ावा।
अगर रोक दिया और टोक दिया,
तो दब्बू बनकर रह जायेगा।
कुछ न हुआ तो फिर,
पप्पू भी कहलाऐगा।

बच्चों में,
मनोबल ऊंचा रखने का प्रयास करो।
उसकी का गलती का भी,
उसको एहसास कराओ।
पर उसका आत्मविश्वास,
न डिगने पाऐ, ऐसी जुगत लगाओ
उसकी सफलता के साक्षी बनते जाओ।


देवेन्द्र प्रताप 

दिनांक 08 जनवरी 2024, ©

रेटिंग 9.5/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...