Saturday, March 23, 2024

#H094 अनजेन ओजोरा - सुरक्षा बाजार (Safety Market)

#H094   

अनजेन ओजोरा - सुरक्षा बाजार (Safety Market) 

आओ अनजेन ओजोरा दिखलाऐं
यानि किऐ सुरक्षा सुधार का बाजार लगाऐं।

जो भी हमने सुधार किया है,
सीखा है और लागू करवाया है।
क्यों अपने तक सीमित रख पाऐं ।
इस ज्ञान को सबके साथ बांटकर
दुनिया को सुरक्षित करते जाऐं।
इसी उद्देश्य से
सुरक्षा सुधार का बाजार लगाऐं।
समूह कम्पनी, कर्मचारियों, सप्लायर्स को
सुरक्षा बाजार में बुलाऐं।
सुरक्षा को आगे लेकर जाऐं।

सबसे पहले "सुरक्षा द्वार"
हम सबको दिखलाऐं।
सुरक्षित कार्यस्थल में प्रवेश करते जाऐं।
सुरक्षित ही हर रोज घर को वापिस जाऐं।
"सुरक्षा द्वार" से हम रोज यह याद दिलाऐं।

अब प्रबंधन का सेफ्टी कमिटमेन्ट बतलाऐं।
सुरक्षा सबसे पहले, सब सुरक्षा का रोल निभाऐं
सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
यह सबको पढ़वाऐं।
मैनेजमेंट सबको आगे लेके आऐं।

1. पंखे से अंगुली कट जाती हैं।
कभी -2 पंखे नीचे गिर जाते हैं
पंखे के ऊपर प्लास्टिक नेट लगाओ
कटने से बच जाओ।
सेकेण्डरी हारनेस  लगाओ
पंखों के नीचे गिरने से बच जाओ।

2. कांफाईंड स्पेस में काम करने पर
हर साल कई मजदूर,
कम आक्सीजन मिलने से मर जाते हैं।
आक्सीजन एनालाईजर का
प्रयोग करने को हम बतलाते हैं।

3. यहाँ हम सिंगल स्पीड
और टू स्पीड सिलेंडर मूवमेंट दिखलाते हैं
फंसने से बच जाते हैं
जब टू स्पीड अपनाते हैं।
वीयर, टीयर, वाईव्रेशन कम हो जाते हैं।

4.सीजर लिफ्ट में कई बार
लोग फंस जाते हैं।
दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
इस में प्राक्सीमिटी सेन्सर से
किया हुआ इंटरलॉकिंग दिखलाते हैं।
जब तक सिग्नल न आये
लिफ्ट को रुकबाते हैं।

5.मैटेरियल मोवमेंट स्कूटर पर आते हैंं
इस पर ग्लोईंग लाईट आगे लगाते हैं
इस प्रकाश में अगर कोई आता है
फिर यह टो ट्रक रोका जाता है।
इससे सुरक्षा का स्तर बढ़ जाता है।

6. अब हम डीसी नट रनर पर आते हैं
यहाँ पर हम ग्रिपिंग लोकेशन का
महत्व बतलाते हैं।
ग्रिप लोकेशन को किसी भी रोटेटिंग
पार्ट से दूर बनाऐं।
आपरेटर को और सुरक्षित बनाऐं।

7. आओ अगले काईजेन पर आते हैं
जब दो पार्ट को एक दूजे में
बलपूर्वक फिट करते हैं
कई बार हाथ में चोट खा जाते हैं।
इसलिए फिक्सचर की डिजाइन
बदलकर टागल लगाते हैं
फिटमेंट  बगैर चोट के
लीवर उठाकर करते जाते हैं।

8. लेथ मशीन पर कई बार चिप्स छिटक जाते हैं
जो कि चोट का कारण बन जाते हैं
इस पर हम पार्दशी सुरक्षा गार्ड लगाते हैं।
इंटरलॉकिंग कर सुरक्षित हो जाते हैं।

9. सरफेस ग्राईन्डर को बन्द करने के बाद
व्हील काफी समय तक चलता रहता है।
पर रुका हुआ मालूम पड़ता है
हाथ में कट लग जाता है
इससे बचने के लिए, इंडीकेटर लगाया है
जब तक व्हील चलेगा, इंडीकेटर जलेगा
इससे हम सुरक्षा को अगले स्तर पर ले जाते हैं।

10. ईओटी में बजर लगा हुआ पाते हैं।
पर कार्यस्थल की उच्च ध्वनि में
कई बार नहीं सुन पाते हैं।
बड़ी चोट खा जाते हैं।
इसमें हम लाईट लगाते हैं
शरीर पर पड़ने से ईओटी का
मूवमेंट समझ जाते हैं
और सुरक्षित हो जाते हैं।

11. ओवर हीटिंग से कई बार
पंखे जल जाते हैं।
इस लिए टैम्परेचर कंट्रोलर लगाते हैं।
यह  टैम्परेचर बढ़ने पर पावर काट देता है।
ओवर हीटिंग से बच जाते हैं
फायर रिस्क कम कर जाते हैं।

12. टैम्परेचर ज्यादा बढ़ जाने से
बिजली के तार जल जाते हैं
जो आग का कारण बन जाते हैं
ऐसे में हम हाई टैम्परेचर सस्टेन करने
वाली स्लीव लगाते हैं।
सुरक्षा को बढ़ाते जाते हैं।

13. बिजली के डिस्ट्रीब्यूशन पैनलों में
आग से लड़ने के लिए
एरोसोल बेस्ड आटोसप्रेशन सिलेंडर लगाते हैं।
आग से लड़ने की रणनीति कर जाते हैं।

14.कुकिंग आयल की फायर  को
बुझाने के लिए "के" टाईप सिलेंडर लगाते हैं
यह हम सबको दिखलाते हैं।
आसानी से साफ कर सकते हो,
यह समझाते हैं।

15. स्टेटिक डिस्चार्ज रोड दिखाते हैं
इलेक्ट्रिक शॉक से बचना है
एक पाईंट को अर्थ करो
दूजे को मशीन में लगाओ
स्टेटिक चार्ज को दूर भगाओ
यह  पर्वेक्षक को समझाते हैं।

16. आग को सबसे बढ़ा कारण
शार्ट सर्किट पाया जाता है।
इसलिए हम कनेक्टर से जोड़कर
वायरिंग दिख लाते हैं।
ओपन वायरिंग और टैप ज्वाइंट
करने से बचने का महत्व बताते हैं।

17. थर्मल इमेजिंग करके दिखलाते हैं
पीरिओडिक चैकिंग करने की
पैनलों में गुहार लगाते हैं।

18. इरगोनोमिक हजार्ड  दिखलाते हैं
मैटेरियल मूवमेंट में बार बार
झुकने से बचने के लिए
हाईड्रोलिक फिक्चर दिखलाते हैं।

19. मोवेबल सूट बनाते हैं
बिना झुके, मैटेरियल मूवमेंट कराते हैं
आपरेटर को थकान से बचाते हैं

20. लाईफ लाईन का महत्व बताते हैं
एक माडल दिखलाते हैं
एक लेडर पर  बिना लाईफ लाईन के
दूजी लेडर पर, लाईफ लाईन के साथ
तीजी में ऊपर लाकिंग लेडर पर, लाईफ लाईन के मजदूर बिठाते हैं
जब तीनों को गिराते हैं
सिर्फ तीजी को बचा पाते हैं।
ऐसे लाईफ लाईन का महत्व बताते हैं

डेंजर इमेजीनेशन  करने का
साफ्टवेयर दिखलाते हैं
दिऐ गये फोटो में खतरे
निर्धारित करवाते हैं
इससे गलती भी बतलाते हैं
लोगों की दक्षता बढ़ाते जाते हैं।

हथोड़े से होने वाले
खतरे बतलाते हैं।
हथौड़ों का मानकीकरण कराते हैं
प्रयोग कर्ता को निर्धारित करते हैं
लोकेशन फिक्स करते हैं
दुर्घटनाओं पर रोक लगा पाते हैं
कार्य स्थल से हथौड़ा हटाने की
जुगत लगाते हैं।
मैनेजमेंट का संकल्प बढ़ाते हैं।

कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट समझाते हैं
यानि नान रुटीन वर्क या
आउटसोर्स वर्क,
जो कम्पनी में करवाये जाते हैं।
प्लांट हेड परमिशन, वर्क परमिट,
वर्कर लिस्ट
ईमरजेन्सी कांटेक्ट लिस्ट
आप निंग और  क्लोजिंग मिनटस्
ईक्पमैन्ट सरटीफिकेशन चैक सीट
वर्क आईडेन्टीफिकेशन लिस्ट
वर्क रिस्क असेसमेंट
केवाई शीट यानि डेली डेंजर इमेजीनेशन शीट
नान रुटीन एक्टीविटी चैक सीट
यह सब भरवाऐ जाते हैं
वर्क परमिट एक लिए जाते हैं।
सेफ्टी लीडर से बीच बीच में
जांचे परखे जाते हैं।
अन्त में परमिट क्लोज कराऐ जाते हैं।
रूल फोलो न करने पर
काम रोके जाते हैं।
दोबारा रूल तोड़ने पर
एग्रीमेंट कैन्सल हो जाते हैं
दोबारा फिर आर्डर नहीं पाते हैं
ऐसा सबको समझाते हैं।

एक वर्किंग माडल भी दिखलाते हैं
सेफ्टी बेल्ट के साथ हुक करने का
फायदा दिखलाते हैं।
सुरक्षा का ऐसे प्रसार करते जाते हैं।

भिन्न भिन्न प्रकार के लोगों
दिखलाते हैं, प्रयोग समझाते हैं
अपना टैग, अपनी चाबी, अपना ताला
किसी को नहीं देते हैं
और ना ही किसी का लेते हैं।
ऐसा जोर  देकर कहते हैं।

हाई वोल्टेज पर काम करने के
जूते दिखलाते हैं।
ग्लोब्स भी दिखलाते हैं
इसमें खतरा भी समझाते हैं।

शाक्आब्जार्वर के साथ आने वाली
लेन यार्ड दिखलाते हैं।
फायदे भी बतलाते हैं।
इसमें झटके हल्के हो जाते हैं।

बम्प केप दिखलाते हैं
हेलमेट का विकल्प नहीं है
यह खुलकर बतलाते है।
जहाँ ईओटी न हो वहाँ
चैन्ज ओवर बम्प केप लगाते हैं।
हल्की चोटों से बच जाते हैं।

सेफ्टी शू का महत्व दिखलाते हैं
सेफ्टी शू को टेस्ट करके
विश्वास दिलाते हैं।
जूते टाईट पहने
यह भी बतलाते हैं
पैर  मुड़ने की दुर्घटना से बचाते हैं।

ज्यादा ध्वनि में ईयर मफ पहने जाते हैं
कार्य स्थल पर सेफ्टी गोगल्स लगाते हैं।
इनको भी दिखलाते हैं।

अब एक्टीविटी पर आते हैं
यहाँ हम वाकिंग सेफ्टी समझाते हैं
पाकेट में हाथ डालकर नहीं चलना है
फिसलने पर बचाव नहीं कर पाते हैं
चलते हुए मोबाईल प्रयोग नहीं करना है
कई बार टक्कर में मर जाते हैं
स्टैयर्स पर ऊपर और नीचे जाने पर
हैण्ड रेल पकड़ कर चलना है
वरना फिसले तो संभल नहीं पाते हैं
रोड पर शार्ट कट न लेना है
सही मार्ग पर चलना है
वरना टक्कर हो जाना है
एक क्षण रुक हाथ से
पांइंट और काल करना है
फिर रास्ता पार करना है
सुरक्षित आना जाना है।
इसका भी डैमो दिखलाते हैं

सर्वे फार्म और फीडबैक भराते हैं
अटैण्डेन्स भी दर्ज कराते हैं
सेफ्टी ओजोरा पढने का
"नासमझ" आभार जताते हैं।

देवेन्द्र प्रताप  , ©

रेटिंग 8.5/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...