Sunday, March 31, 2024

#H103 इलेक्टोरल बोन्ड (Electoral Bond)

#H103

इलेक्टोरल बोन्ड  (Electoral Bond) 


बैंक से इसने लिया

बैंक से कितना लिया

किस पार्टी को दिया

किस पार्टी ने कितना लिया


बैंक ने इतना बता दिया

किसने, किसको, कितना, दिया

किसने, किससे  कितना, लिया

यह तो छुपा लिया।



अब यह भी पूछो क्यों दिया ?

देने के बदले क्या कुछ हासिल किया ?

अगर देने के बदले कुछ ,

हासिल किया तो,

इलेक्टोरल बोन्ड ने भी, 

भ्रष्टाचार का एक नया रास्ता दिया।

हम सबको चौका दिया।



अब तक चुनावों में किसने दिया

कितना दिया, कब दिया।

क्यों दिया,

कोई नहीं है लेखा जोखा।



पर अब कम से कम,

एक कदम आगे बढ़ा।

किसने दिया, कितना दिया।

कब दिया, किसको दिया।


"नासमझ" बस यह कहे

और आगे बढ़ो, सुधार करो इस बोन्ड में

पर जारी रखो।

क्यों दिया और कब दिया।

इस पर निगरानी रखो।

इलेक्टोरोल बोन्ड एक जरिया दिया।


देवेन्द्र प्रताप 

दिनांक 18 मार्च 2024, ©

रेटिंग 9.3/10


#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...