#H079
भारत से Bharat
हिन्दी में लिखते आए भारत
अंग्रेजी में लिखते आए इण्डिया
अब भारत को
अंग्रेजी में भी लिखना है भारत
यही है हिन्दी भारत से
अंग्रेजी भारत का मिलना
संविधान में लिखा हुआ है
इण्डिया दैट्स भारत
कब है इसको होना
भारत दैट्स इण्डिया
भारत का प्रतिनिधित्व
करता है गरीब बंचित
जो गाँव देहात में रहता
इण्डिया जो शहरों में है रहता
जो अपने में मगन है रहता
प्रदूषण करने में अब्बल
एकाकी जीवन है जीता
पार्टी के करने की तलाश
अक्सर वो है रहता
अक्सर है वो पीता
अवसाद जीवन है जीता
भारत रहे या इण्डिया
फर्क नहीं है पड़ता
पर गौरव की बात है
भारत को हर रुप में
भारत ही लिखना
हर देश में ऐसा ही होता है
देवेन्द्र प्रताप
दिनांक 28 अक्टूबर 2023, ©
रेटिंग 9/10