#H038
व्यवहार (Behaviour)
खाओ, पियो, उछलो - कूदो,
लड़ो, बच्चे पैदा करो,
और मर जाओ।
पशुओं का है, यह व्यवहार।
मानव पहले था, अज्ञानी।
अब ज्ञानी होने पर भी,
पशुओं जैसी हरकतों को चाहे।
परदे पर हिंसा, अश्लीलता को,
केवल देखन की दरकार।
पशु बनने को तैयार।
यह कैसा हो गया, तेरा व्यवहार।
" एनिमल" चलचित्र में,
हिंसा, अश्लीलता, महिलाओं पर अत्याचार ।
"एनिमल" में जनता आयी है भरमार।
सूना पढ़ा रहा "सेमबहादुर" का चलचित्र,
जिन्होंने किया जंग में, सीमा पर अद्वितीय वार।
सफल हुई थी वैक्सीन हमारी,
वैज्ञानिकों का इसमें संघर्ष दिखाया,
पर खाली रही "वैक्सीनवार"।
खाओ, पियो, खेलो - कूदो, हंसो,
रक्षा करो, वंश बढ़ाओ।
शिक्षित होकर,
दुनिया को जानो।
करो नये आविष्कार।
समाज को बेहतर और बनाओ।
महिलाओं को दो आदर - सत्कार।
और मरने से पहले,
कुछ यादगार कर जाओ।
हम तो हैं, इंसान रहने के पैरोकार।
देवेन्द्र प्रताप
दिनांक 17 दिसम्बर 2023,©
रेटिंग 8.5/10