Thursday, November 30, 2023

#H025 पेड़ (🌴 Tree)

#H025

पेड़ (🌴 Tree) 

खेत जोतकर, बीज दबाओ। 
पानी दो और खाद लगाओ। 
तब बीज से अंकुर फूटता है। 
सूरज से गर्मी लेता है। 
जल्दी से बढ़ता जाता है। 
पहले दो पत्ते आते हैं, 
जो बढ़ते जाते हैं। 
अब इस पौधे में, 
और भी पत्ते आते जाते हैं। 
जिस पर पत्ते लगते हैं, 
उसको हम तना बुलाते हैं। 

और बढ़ने पर तना में, 
शाखाएं बन जाती हैं। 
जो पौधे को ऊपर से, 
चौड़ा करती जाती हैं। 
पत्ते जहाँ निकलते हैं , 
आगे उसके फूल भी आते हैं। 
फूलों के झड़ने पर, 
फल लग जाते हैं। 

फल पकने पर तोड़े जाते हैं। 
फल तोड़कर
हम सभी मजे से खाते हैं। 
गुठली रह जाती है, 
या फल पकर बीज बन जाते हैं। 
यह बीज, फिर से लगाए जाते हैं। 

जिस पौधे में एक तना होता है, 
यह तना मजबूत है होता
उसको हम पेड़ बुलाते। 

अगर पौधे में कई तना होते हैं, 
ये तने कमज़ोर हैं होते, 
तब इस हम पौधा बुलाते। 

पेड़ों के बूढ़े होने पर, 
लकड़ी के लिए काटे जाते हैं। 
कई बार पेड़ बीमारी से मर जाते हैं। 
खेती करने वाले बीमारी से बचने के लिए, 
पेडो में दवाई लगाते हैं। 
ऐसा ही पेड़ का जीवन होता है। 
ऐसा हम को शिक्षक बतलाते हैं। 

देवेन्द्र प्रताप
दिनांक 15 नवम्बर 2023,©

अंक 8.5/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...