Wednesday, November 29, 2023

#H024 जज्बात छिपाना मुश्किल है (It's hard to hide emotions)

#H024

जज्बात छिपाना मुश्किल है (It's hard to hide emotions) 

जिन पर वर्षों प्यार लुटाया हमने, 
बच्चों की गलती पर, 
डांट लगाना,  कितना मुश्किल है ? 
उनकी पिटाई लगाना, कितना मुश्किल है ? 
बच्चों को, इसका अन्दाजा लगाना मुश्किल है। 

अगर दुत्कार मिले बच्चों से, 
तो दुलार जताना मुश्किल है। 
इस क्रोध छिपाना मुश्किल है। 
इसका  अन्दाजा लगाना मुश्किल है। 

बच्चों की लापरवाही पर, 
बच्चों को चोट लगने का, 
डर छुपाना मुश्किल है। 
अपना कोई चोटिल न हो जाए, 
अपना कोई चला न जाए, इस जग से। 

ऐसी लापरवाही में डर का गुस्से में, 
बदलने से रोकना फिर मुश्किल है। 
यह क्रोध भी प्यार का एक रुप है। 
इसका अन्दाजा लगाना मुश्किल है। 

हारने के डर को दबाना मुश्किल है। 
अपना कोई भविष्य में हारे, 
ऐसी घबराहट छिपाना मुश्किल है। 

जब कोई हो, अपनों पर भारी। 
हार की घबराहट छिपाना मुश्किल है। 
पर ऐसे में जोश बढ़ाना कितना मुश्किल है ? 
इसका  अन्दाजा लगाना मुश्किल है। 

औरों से क्या डरना, 
खुद पे जीत हासिल करना मुश्किल है। 
अगर अनुशासित न हो पाएं, बच्चे
खुद की हार दिखाना मुश्किल है। 
इस दर्द को छुपाना कितना मुश्किल है?
सारी दुनिया अपनों से ही हारी, 
दुनिया पर जीत हासिल कर भी, 
ऐसी हार पर,
खुशी जताना मुश्किल है। 
बच्चों को इसका अन्दाजा लगाना मुश्किल है। 

बच्चा सफल हो असफल,
बच्चा लायक हो, नालायक,
माँ पिता सदा साथ खड़े होते हैं। 
यह प्यार कितना मुश्किल है। 
प्यारे पर डांट, पिटाई, क्रोध,
करना कितना मुश्किल है? 
इसका अन्दाजा लगाना मुश्किल है। 
माँ पिता को प्यार देना क्या मुश्किल है ? 

देवेन्द्र प्रताप
दिनांक 30 अक्टूबर 2023,©

अंक 9/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...