#H394
सुरक्षा और स्वास्थ्य
विकसित भारत के लिए अतिआवश्यक (Safety and health are Crucial for a developed India) 🦺🏥
राष्ट्र चला विकसित बनने को 🇮🇳
जन जन को
अब आगे आना होगा।
सुरक्षा और स्वास्थ्य को
हर हाल में अपनाना होगा।
अगर तुम भी चाहो विकसित भारत
अपना स्वास्थ्य अच्छा रखना होगा
हर समय सुरक्षा को अपनाना होगा।
विकसित भारत बनाने में
अपना कर्तव्य निभाना होगा।
आलस्य त्याग कर
खुद से रण करना होगा
व्यायाम तुझे करना होगा।
आहार-विहार में सुधार लाना होगा
खान-पान पर संयम रखना होगा।
भरपूर नींद को लेना होगा।
बीमारियों को नौ दो ग्यारह करना होगा।
मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाना होगा।
खुद को सहयोग के लायक बनाना होगा।
हर युग में
बलशाली ने ही दुनिया बदली है।
निर्बल तो अफसोस जताते
या हालात को दोष लगाते।
तुझे अच्छी काया पाना होगा।
तुझे अपना फर्ज निभाना होगा।
एक बार फिर से
विकसित होने के लिए, घर घर से
स्वतंत्रता संग्राम चलाना होगा।
स्वतंत्रता संग्राम में तो भाग ले न सके
लहू खुद का बहा न सके।
बलिदानियों के लहू का
विकसित कर, कर्ज चुकाना होगा।
अपना सर्वश्रेष्ठ देकर
भारत को विकसित बनाना होगा।
जो अभी तक नहीं जगा है
उसको भी जगाना होगा।
देवेंद्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 3 मार्च 2025, ©
रेटिंग 9.5/10
#H475 7 मासूम (7 Innocents)
#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...
-
#H054 नया सवेरा (New Dawn) विदाई को अन्त न समझो। यह तो एक नया सवेरा है। जो जोड़ा है, अब तक तुमने, उसमें नया और कुछ जुड़ जाना है। सीख...
-
#H022 गुरु मार्ग (Teachings) समाज में रहे भाईचारा, एकता,सच्चा धर्म, सेवा, मानवता है, मूल सिद्धांत तुम्हारा । धर्मिक सहिष्णुता और बढ़ाओ।...
-
#H115 तेरा कितना हुआ (Increment) "यह कविता वेतन वृद्धि और पदोन्नति की घोषणा के बाद कर्मचारियों में उत्पन्न मानवीय वातावरण को दर्शाती ...