Sunday, February 2, 2025

#H368 अंगूठे की व्यथा (Thumb 👍 soreness)

#H368
अंगूठे की व्यथा (Thumb 👍 soreness)

अंगूठा परेशान है
आजकल हैरान है।
अपनी छाप खो रहा है।
खुद को थका
महसूस कर रहा है।

सुबह से चलने लगता है।
दिन भर चलता रहता है
शाम को भी न रुकता है।
देर रात तक चलता है
सोने के बाद
रात में उठने पर भी चलता है।

गर्दन में जकड़न कराता है।
पीठ दर्द भी कराता है।
आंखों को थका जाता है।
साथ-साथ बैठे लोगों में
बात कम करावा रहा है।
क्योंकि दोनों का अंगूठा चल रहा है।

पहले कलम पकड़ने में,
तिलक लगाने में,
इंक पैड पर चलता था।
या कुछ दबाने में आता था।

आज तो बस सरकता है।
फिसल - फिसल अपनी
छाप छोड़ रहा है।
आधार सत्यापन में विफल हो रहा है।
उपस्थिति पंजीकरण में भी हार रहा है।
अनुपस्थिति दर्ज करा जाता है।
अंगूठा तड़प रहा है।
अपनी व्यथा बता रहा है।
दर्द से कराह रहा है।
आंखों से गुहार लगा रहा है।
कम देखा करो, चश्मा चढ़ जाएगा ।
मैं हुआ बेकार तो लिखना, फिसलना ।
सत्यापन सब रुक जाएगा।
एकलव्य की याद दिला रहा है।
आजकल अंगूठा, अंगूठा दिखा रहा है।
मोबाइल को दोषी बता रहा है।

देवेंद्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 2 फरवरी 2025, ©
रेटिंग 9.7/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...