Friday, December 20, 2024

#H331 धरना (Strike)

#H331
धरना  (Strike)

आज के मौकापरस्त नेता
अक्सर धरने पर बैठ जाते हैं।
असली वजह नहीं बताते हैं।
बस अपना नारा लगवाते हैं।
खुद की छवि को चमकाते हैं।

तख्तियां बनवाते हैं ।
लोगों के हाथ में थमाते हैं।
पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं।
जगह-जगह पर बैनर लगवाते हैं।
बैग पर नारे छपवाते हैं।
कपड़ों पर लिखवाते हैं।

सड़क पर बैठ जाते हैं
रेल को बाधित कर देते हैं।
जनमानस की नहीं सोचते हैं।
बस अपना मकसद
हासिल करने को
धरने को बदनाम कर जाते हैं।

धरने में गाड़ियां जलाते हैं।
दंगें भी करवाते हैं।
जनमानस की जान,
खतरे में डालते हैं।
लोग अपनी जान भी गंवाते हैं।
ज़ख्मी भी हो जाते हैं।
देश की परिसम्पतियों को जलाते हैं।
खुद को बड़ा
देश का हितैषी बताते हैं।

गांधीजी ने बहुत धरने किए
स्वतंत्रता हासिल करने को
लाठी खायीं, जेल भी गए ।
मकसद को सदा आगे रखा।
सीख सभी को दे गए ।
देश के लिए सब एक हो जाओ।

धरने को हथियार बनाओ।
अपनी आवाज
पहुंचाने का माध्यम बनाओ।
पर ध्यान रखो।
धरना हिंसक न हो।
धरने को व्यवसाय न बनाओ।
धरने से विश्वास न डिगाओ।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 20 दिसंबर 2024,©
रेटिंग 8.5/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...