#H273
एक डरा हुआ इंसान (A Scared Person)
एक डरा हुआ इंसान
समझौता करता जाता है।
नये फैसले लेने से घबराता है।
शोषित होता जाता है।
अपनी शक्तियां भूल जाता है।
गलती करता जाता है।
अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाता है।
आय के श्रोत
जाने की सोचकर घबराता है।
नौकरी जाने के
ख्याल से सिहर जाता है।
नौकरी को परिवार से भी
आगे रख लेता है।
खतरनाक गलती कर जाता है।
कहीं का नहीं रह जाता है।
परिवार कट जाता है।
नौकरी से बाहर हो जाता है।
प्यार छोड़कर जाने के
ख्याल से डर जाता है।
अपने राज खुलने की
सोच से बिचलित हो जाता है।
सम्मान खोने से घबराता है।
बच्चों के भविष्य को लेकर
ज्यादा चिंतित हो जाता है।
स्वास्थ्य खराब होने के डर
दुखी होता जाता है।
अवसाद में आ जाता है।
खुद को गुलाम सा बना देता है।
एक डरा हुआ इंसान
क्या से क्या हो जाता है।
चाहे कुछ भी आत्मविश्वास न खोने दो।
मनोबल को तुम न गिरने दो।
स्वास्थ्य बना कर रखो।
जो होना है, वो होकर रहेगा।
समय से पहले खुद को न मरने दो।
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 15 अक्टूबर 2024,©
रेटिंग 9/10