#H207
तिरंगा घर पर फैहराओगे (You will hoist the tricolor at home)
तिरंगा घर पर फैहराओगे
खुद को देश भक्त जताओगे
क्या तिरंगे का मान तुम रख पाओगे ?
इसको गंदा नहीं होने दोगे
ना ही उसको फटने दोगे
समय से नया तिरंगा लगा दोगे।
तभी तुम औरों से इज्जत पाओगे।
तिरंगा घर पर फैहराओगे
खुद को देश भक्त जताओगे
क्या तिरंगे का मान तुम रख पाओगे ?
पूरा टैक्स चुकाओगे
भरपूर अपना परिश्रम देकर
देश को आगे लेकर जाओगे।
सच्चे नागरिक बन पाओगे।
तिरंगा घर पर फैहराओगे
खुद को देश भक्त जताओगे
क्या तिरंगे का मान तुम रख पाओगे ?
जाति - पाति नहीं बढ़ाओगे
धार्मिक उन्माद के चक्कर में नहीं आओगे
भ्रष्टाचार नहीं बढ़ाओगे।
तभी सफल, सुरक्षित देश रख पाओगे।
अगली पीढ़ी से तभी तुम इज्जत पाओगे।
तिरंगा घर पर फैहराओगे
खुद को देश भक्त जताओगे
क्या तिरंगे का मान तुम रख पाओगे
"नासमझ" को भी ऐसा करने को बताओगे।
देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक 29 जुलाई 2024,©
रेटिंग 9/10