#H068
अवेन्जर्स हमारे (Our Avengers)
बच्चों को हैं अवेन्जर्स प्यारे।
पर इनको समझाओ,
कितनी लम्बी छलांग लगाते,
राम भक्त हनुमान हमारे।
एक छलांग में समुद्र पार कर जाते,
पवनपुत्र हनुमान हमारे।
अवेन्जर्स तो हैं कामिक्स के,
केवल पात्र, तुम्हारे।
पर रामायण और महाभारत,
इतिहास हमारे।
जब कोई थक जाता है इस जग से,
हो जाता राम सहारे।
पिता वचन की लाज को,
वन चले गये राम हमारे।
क्योंकि वचनबद्ध दशरथ भी,
रह गए थे राम सहारे।
एक वाण से समुद्र सुखाते,
पुरुषोत्तम राम हमारे।
एक वाण मार, धरती से जलधार निकालते,
गांडीव धारी अर्जुन हमारे।
कुत्ते का मुंह वगैरह चोट के, भरते,
एकलव्य अद्वितीय शिष्य हमारे।
अवेन्जर्स तो हैं कामिक्स के,
केवल पात्र, तुम्हारे।
पर रामायण और महाभारत,
इतिहास हमारे।
जब कोई थक जाता है इस जग से,
हो जाता राम सहारे।
देवेन्द्र प्रताप
©
रेटिंग 8.5/10