Wednesday, January 24, 2024

#H053 ग्लेशियर पर सैनिक (Soldier on glacier)

#H053

ग्लेशियर पर सैनिक  (Soldier on glacier) 

सर्दी में तुम कांप रहे हो, घर पर।
रजाई में मुंह ढांप रहे हो, घर पर।
क्या भांप रहे हो, घर पर ?
कैसे सैनिक रहते हैं, ग्लेशियर पर।

सैनिक खड़े हुए हैं, सीमा पर।
ताकि देश के नागरिक रहें,
सुरक्षित घर पर, इसीलिए ।
सरहद पर सैनिक खड़े हुए हैं, तनकर।

क्या समझेंगे, लोग अपने घर पर।
कैसे रहते हैं? सैनिक सरहद पर।
खबरों को देख, टीवी पर ,
बस  इधर- उधर की बातें करते हैं ,
साथी के साथ, नमक मिर्च लगाकर।
सैनिक ऐसे रहते हैं, ग्लेशियर पर।

आओ हम, सरहद के कुछ दृश्य ,
दिखाने की कोशिश करते हैं।
हमारे देश की सरहद पर,
रेगिस्तान, पहाड़़, ग्लेशियर, दर्रे,
नदी - नाले, समुद्र, और
आकाश हुआ करते हैं ।
जवान मुस्तैद रहते हैं, हर सीमा पर।

चलो बात करते हैं, इसबार,
ग्लेशियर सरहद पर ।

पोस्ट पर, जाने से पहले,
21 दिन के अनुकूलन शिविर में ,
सैनिक रहते हैं,सियाचिन बेटल स्कूल में।
ताकि ठीक से रह सकें, ग्लेशियर पर।
शरीर को वहाँ के अनुकूल बनाते हैं।
कैसे रहना है? ग्लेशियर पर।
इसका प्रशिक्षण वो पाते हैं।
ऐसे जाने की तैयारी करते हैं, ग्लेशियर पर।

बर्फीले पहाड़ पर ,
कैसे सीधी चढ़ाई करते हैं ?
कैसे पार करते हैं, दर्रे ?
बर्फ से कैसे पानी बनाते हैं  ?
क्या नहीं करना है, उनको ?
इसका भी प्रशिक्षण पाते हैं।

कैसे टैंट लगाते हैं ?  ग्लेशियर पर।
कैसे गर्म रखें, शरीर को वहाँ पर?
इसकी की भी शिक्षा पाते हैं।
कड़ी परीक्षा पास कर, हर स्तर पर,
तब ही सैनिक जाया करते हैं।
आगे ग्लेशियर की पोस्ट पर ,
ऐसे जाने की तैयारी करते हैं, ग्लेशियर पर।

सात पर्तों वाले कपड़े़ पहनते हैंं।
तीस किलो सामान, रख पीठ पर।
पैदल 50 - 60  किलोमीटर चलते हैं।
एक दूसरे को रस्से से बांधकर,
अगर कोई छूट गया साथियों से,
फिर वापस न आ पाता घर पर।
नदी- नाले पार करते हुए, वो।
कई ट्रान्जिट कैम्प में रुकते हैं।
तब जाकर पहुँचते हैं, पोस्ट पर।
क्या भांप रहे हो घर पर?
सैनिक कैसे पहुँचते हैं, ग्लेशियर पर।

रिपोर्ट करते हैं, पोस्ट पर।
दिये काम को, वो।
निर्धारित समय में पूरा करते हैं।
रिपोर्ट भेजते हैं, बना कर।

टिन पैक खाना खाते हैं।
पाचन बिगड़ जाता है वहाँ पर।
ड्राईफ्रूट अच्छा बताते हैं।
बर्फ तोड़कर, ग्लेशियर पर।
पिघलाकर पानी बनाते हैं।
कभी - कभी बर्फ तोड़ने पर,
वो घायल हो जाते हैं।
यहाँ गम्भीर रूप से बीमार होने पर  ,
हैली सर्विस से अस्पताल जाते हैं।
क्या भांप रहे हो घर पर ?
सैनिक क्या- क्या करते हैं, ग्लेशियर पर।

टैंट में सोना, टैंट लगाने के लिए भी,
समतल बर्फ की जगह को ढूँढते हैं ।
लकड़ी के  फटटे, ड्रम लगाते हैं।
सलीपिंग सूट को नीचे से समतल व गर्म रख सकें।
इसलिए वो ऐसा करते हैं, वहाँ पर।
सैनिक ऐसे रहते हैं, ग्लेशियर पर।

सैनिक शरीर को यहाँ पर,
स्पंज वाश ही करते हैं।
बढ़ाते हैं, दाढ़ी और बालों को।
कटने का खतरा, मोल नहीं लेते हैं।
हिमस्खलन का खतरा, न आये औरों पर।
इसलिए ऐसी जानकारी लेते हैं।
जिससे सैनिकों को और आबादी को,
हिमस्खलन से बचाते हैं।
सैनिक ऐसे भी काम करते हैं, ग्लेशियर पर।

सियाचिन ग्लेशियर दुनिया की,
सबसे ऊॅंची युद्धभूमि है।
हमारे जवान हर वक़्त, हर मौसम में,
चौक्कने रहते हैं, वहाँ पर।
दुश्मन की हलचल होने पर
सीमा की रक्षा करते हैं।
सैनिक ऐसे लड़ते हैं, ग्लेशियर पर।

ओपी बाबा सैनिकों की,
हर मद्द किया करते हैं।
इसलिए ओपी बाबा,
एसबीएस में पूजे जाते हैं।
भटके हुए सैनिकों के लिए, वो,
रक्षक बन जाते हैं, ग्लेशियर पर।

ये 7 टर जीवन रेखा होते हैं, ग्लेशियर पर।
पोर्टर, जेनेरेटर, डाक्टर, वाटर,
स्नो स्कूटर, हेलीकॉप्टर, कैरो हीटर।

ड्राप जोन में सामान गिराते हैं।
स्नो स्कूटर से, ड्राप जोन से,
सामान को लाया करते हैं।
पोर्टर ही स्नो स्कूटर चलाते हैं।
कैरो ड्रम का कचरा,
बहुत मिलता है, ग्लेशियर पर।
सैनिक ऐसे रहते हैं, वहाँ पर।

सैनिक लौटने पर भी, 7 दिन तक,
अनुकूलन शिविर में रहते हैं।
आने वाले सैनिकों का मनोबल
ऊंचा रखने के लिए
रेजिमेंट में ढोल नगाड़े,
खूब बजाते हैं, वहाँ पर।

ग्लेशियर पर रहते हैं, जहाँ पर।
कल जहाँ थे, कभी - कभी,
वो बर्फ कई बार,पिघल जाती हैं।
बहकर नदी बन जाती है ।
हर पल सैनिक, खतरे में रहते हैं ।
अक्सर बुरे ख्याल आते हैं, वहाँ पर।
क्या घर वापस पहुंचेंगे, वो ?
ऐसे दिन कटा करते हैं, वहाँ पर।

हर साल कई जवान, ग्लेशियर पर,
अपंग हो जाते हैं और कई मर जाते हैं।
जो वापस आ जाते हैं, घर पर,
वो ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं।
सैनिक ऐसे रहते हैं, ग्लेशियर पर।

घरों में रहने वाले, सपने में भी,
अंदाजा नहीं लगा सकते हैं,  घर पर।
सैनिक, ऐसे रहा करते हैं, ग्लेशियर पर

सर्दी में तुम कांप रहे, घर पर।
मुंह ढांप रहे हो, घर पर।
क्या अब भी भांप रहे हो घर ?
कैसे सैनिक रहते हैं, ग्लेशियर पर।

देवेन्द्र प्रताप
दिनांक 14 नवम्बर 2023, ©

रेटिंग 9.8/10


#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...