#H029
एआई ( Artificial Intelligence 🤖)
आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस ही,
एआई कहलाता है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता नाम से,
हिन्दी में जाना जाता है।
एआई का जमाना है।
सामने वाले को फंसाना है।
कम करके, ज्यादा दिखाना है।
कुछ न करके, पैसा कमाना है।
केवल ऐसा ही दिमाग में नहीं बिठाना है
एआई एक मशीन है
धीरे - धीरे,
इसमें खुद व खुद
सुधार होते जाना है।
तीव्र और सटीक, विश्लेषण आना है
व्यवसाय में लम्बी छलांग लगाना है
धर्म, जाति, रंग - भेद
मेरा पराया, इसने नहीं अपनाना है
निर्धारित योजना को अपनाना है
हर क्षेत्र में इसने गति बढ़ाना है।
एआई का जमाना है
हमें सीखने में पीछे नहीं रहना है।
वरना बाद में पछताना है।
जमाने के साथ ताल मिलाना है।
समय रहते एआई अपनाना है।
यदि कार्य की गति बढ़ाना है,
तो समय रहते एआई अपनाना है।
ताकि समय बचाओ,
प्रश्नों के जबाब ढूँढों,
वर्क सीट बनाओ,
प्रजेंटेशन तैयार कराओ,
डिजाइन बनाओ,
फोटो को अच्छा कर पाओ
वीडियो को रोचक बनाओ
पत्र लिखो या किताब बनाओ,
संगीत तैयार करो,
सब कुछ बहुत जल्दी कर जाओ,
फिर और आगे जाने पर दिमाग लगाओ।
भविष्य में अपनी जगह बनाओ।
एआई इस्तेमाल में सावधानी रखना है।
दुरुपयोग नहीं करना है।
वैश्विक स्तर पर कई खतरे हैं ।
आवाज कृत्रिम हो सकती है,
आवाज पर भरोसा नहीं करना है।
वीडियो भी डीप फेक हो सकता है,
एक झटके में सच नहीं समझना है,
स्रोत का पता लगाना है।
संदेह होने पर साइबर क्राइम विभाग में
जल्दी सूचित करना है।
ऐसे और भी कई खतरे हैं।
इनको समझना है,
और समझ बढ़ाते रहना है।
इनसे खुद को बचाना है।
सरकार को भी जल्दी ही इसको,
कानूनी दायरे में लाना है।
एआई से नहीं घबराना है।
एआई का जमाना है।
समय रहते अपनाना है।
देवेन्द्र प्रताप
दिनांक 24 नवम्बर 2023,©
रेटिंग 9/10