Thursday, October 31, 2024

#H283 रंगोली (Rangoli)

#H283 
रंगोली (Rangoli)



यारों के साथ बनाएं रंगोली
प्यार बनाए रंगोली
खुशी मनाए हमजोली
सारा परिवार बनाए रंगोली।



संस्कार दिखाए रंगोली
प्यार जताए रंगोली
इतिहास बताए रंगोली
भगवान दिखाए रंगोली
सूरज-चाँद दिखाए रंगोली
प्रकृति जताए रंगोली
सवाल उठाए रंगोली।


फूलों से बनाएं रंगोली
पत्तों से सजाएं रंगोली




रंगों से सजती रंगोली
चावल के आटे से बनाएं
रेत पर बनती रंगोली
विभिन्न आकार-प्रकार में होती रंगोली
दिलों-दिमाग से बनती रंगोली।

त्योहारों पर बनाएं रंगोली
शादी में बनाएं
धार्मिक कार्यों में बनाएं रंगोली
शुभ अवसर पर बनाएं रंगोली।

जमीन पर, दरवाजे पर बनाएं
आँगन में बनाएं
मंदिर में बनाएं रंगोली
ऑफिस में बनाएं रंगोली।




सौभाग्य लाए रंगोली
खुशी जताए रंगोली।
सकारात्मक ऊर्जा जगाए रंगोली
कल्पना शक्ति दिखाए रंगोली।

देवेन्द्र प्रताप "नासमझ"
दिनांक: 30 अक्टूबर 2024,©



रेटिंग 9/10

#H475 7 मासूम (7 Innocents)

#H475 7 मासूम (7 Innocents) पिपलोदी स्कूल की छत गिर गई, सात मासूमों की जान चली गई। स्कूली प्रार्थना आखरी हो गई। घरों में घनघोर अंधेरा क...